#PressBriefing #DM #developmentproject #happyholiwishes @IPRDBihar
जिलाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा आज प्रेस ब्रीफ़िंग किया गया। जिला में क्रियान्वित की जा रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इनमें कई सड़क परियोजना, रेलवे ओवर ब्रिज , डेयरी प्लांट, उद्योग के लिए जमीन, केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु छपरा में जमीन, बस स्टैंड के निर्माण, छपरा शहर में जलनिकासी की योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने समस्त जिलावासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन त्योहार को हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की कामना की।