"समाजवादी पार्टी ने गजब कर दिया.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शिक्षक स्नातक सीट (पटक के) जीत ली.. वो भी दोबारा.."
सपा का टेंपो हाई है.. क्या ये यूपी की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत हैं!!
देखिए न, भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन करने वालों की कतार लगी है.. बीते कुछ दिनों से लगभग रोज भाजपा के बड़े-बड़े नेता सपा की साइकिल पर सवार हो रहे हैं..
आज वाराणसी शिक्षक एमएलसी सीट का परिणाम आया तो फिर से मोदी जी का जादू कुछ टूटता दिखा..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए..
ऊपर ब्रैकेट में लिखा है न "पटक के जीत लिए.."
बनारसी अंदाज में अईसे ही बोलते हैं..
लाल बिहारी यादव को 10,958 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्रा 6,060 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे.. इस सीट पर लाल बिहारी यादव दोबारा जीते हैं.. इससे पहले 2020 में भी लाल बिहारी यादव यहां से जीते थे.. तब भी उन्होंने प्रमोद कुमार मिश्रा को हराया था.. तब प्रमोद कुमार मिश्रा ओमप्रकाश शर्मा गुट से लड़े थे.. उन्हें 6,830 वोट मिले थे.. भाजपा से चेतनारायण सिंह चुनाव लड़े थे जो तीसरे नंबर पर रहे थे..
अबकी बार भाजपा ने प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा और प्रमोद जी बेचारे पिछली बार से भी 770 कम वोट पाए..
सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने पिछली बार 936 वोट से जीत दर्ज की थी.. अबकी बार उनकी जीत का अंतर बढ़कर 4898 वोट हो गया..
यूपी की हवा बदल रही है क्या भइया!!
(फोटो 2020 के शिक्षक स्नातक वाराणसी सीट के चुनाव का है..)
#LalBihariYadav#SamajwadiParty#AkhileshYadav#BJP#Modi#MLCElections#MLCElection2026#Varanasi#VaranasiMLCElection#MLCElectionsResults
वाराणसी खंड से शिक्षक एमएलसी चुनाव में पुनः आदरणीय श्री लाल बिहारी यादव जी को जीत की हार्दिक बधाई!
वाराणसी में आज समाजवादी पार्टी दिवाली मनाएगी
PDA एकता जिंदाबाद💪👑
वाराणसी खंड शिक्षक MLC चुनाव में श्री लाल बिहारी यादव जी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
यह जीत सिर्फ एक प्रत्याशी की नहीं, शिक्षक सम्मान, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा की जीत है।
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री लाल बिहारी यादव जी को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
ये जीत संघर्ष की है, हर एक शिक्षक की हैं, समाजवादी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की अथाह मेहनत की हैं!
माननीय श्री अखिलेश यादव जिन्दाबाद!
समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद!
वाराणसी के शिक्षक गण के विश्वास और समर्थन ने एक बार फिर समाजवादी विचारधारा को मज़बूती दी है।
वाराणसी खंड के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री लाल बिहारी यादव जी की दोबारा जीत पर दिली मुबारकबाद। यह जीत शिक्षकों के हक़, सामाजिक इंसाफ़ और पीडीए की बुलंद आवाज़ की जीत है।
@samajwadiparty@yadavakhilesh
उत्तर प्रदेश शिक्षक MLC चुनाव में मेरठ और बरेली सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि लखनऊ और गोरखपुर में भी भाजपा आगे चल रही है। वाराणसी में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव पहली वरीयता के मतों में आगे हैं। लेकिन किसी भी उम्मीदवार को 50% वोट नहीं मिले हैं
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव जी (सपा) विजयी हुए।
समाजवादी पार्टी ने बनारस में जीत दर्ज़ करके बता दिया कि अब उत्तर प्रदेश में जनता क्या चाहती है।
आगरा शिक्षक खंड MLC चुनाव में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने बम्पर जीत हासिल की है ,
वाराणसी, प्रयागराज के आगरा में सपा की जीत ने स्पष्ट कर दिया शिक्षित और प्रबुद्ध वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है।
समाजवादियों ने 2027 चुनाव का आगाज कर दिया।
उत्तर प्रदेश शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा ने मेरठ और बरेली सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ और गोरखपुर में भी भाजपा आगे चल रही है। वाराणसी में पहली वरीयता के मतों में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन किसी भी उम्मीदवार को 50% से अधिक वोट नहीं मिले हैं। अब अंतिम नतीजे पर सबकी नजरें टिकी हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षक MLC चुनाव में भाजपा को बढ़त!
भाजपा ने मेरठ और बरेली सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ और गोरखपुर में भी भाजपा आगे चल रही है।
वहीं, वाराणसी में पहली वरीयता के मतों में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आगे हैं, लेकिन किसी भी उम्मीदवार को 50% से अधिक वोट नहीं मिले हैं।