
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय पीएम के बारे में क्या बोल रहे हैं, सुनिए…⬇️
देश की मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, सुन कर आप लोग भी शर्मसार हो जाएँगे!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का मोदी जी के दिवंगत पिताजी को लेकर दिया गया बयान कांग्रेस पार्टी की दिवालिया सोच को दर्शाता है।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता द्वारा दिया गया ये कोई पहला बयान नहीं है। मोदी जी की दिवंगत माताजी के लिए भी अपनी कुत्सित सोच को कांग्रेस नेता अपने बयानों में कई बार प्रकट करते रहे हैं।
कोई भी सभ्य दल, दल का नेता और दल का विचार इतना घटिया कैसे हो सकता है कि वो प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता जी के लिए ऐसे अपशब्द का प्रयोग करे?
कार्यक्रम में मौजूद जब एक शख्स ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, इस पर खड़गे जी ने जवाब दिया- 'मोदी का बाप भी जाएगा।'
राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन तो जगजाहिर है। लेकिन खड़गे जी आप भी? आप ऐसा घटिया बयान देकर इस आयु में राहुल गांधी को खुश तो कर लेंगे, लेकिन इससे क्या हासिल होगा आपको?
खड़गे जी का ये बयान एक शर्मनाक, दुखद और घोर निंदनीय बयान है, लेकिन एक माफिया गैंग से और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं!
इसके लिए आपको देशवासियों से माफ़ी माँगनी चाहिए।