BSP✓

@Bsp4u

Bahujan Samaj Party • FanPage • Jai Bhim • Mission 2027 • Subscribe

10.8K Following92.8K Followers9.1K Posts
  1. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @PalVishwnathbsp: आदरणीय बहन जी ने क्यों ली थी माननीय आकाश आनंद जी की परीक्षा? बहुजन मिशन के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब और स्वयं आदरणीय बहन मायावती जी ने जीवनभर संघर्ष किया और अनेक परीक्षाओं से गुजरे। ऐसे में माननीय आकाश आनंद जी को भी इस मिशन की राह में हर परीक्षा से गुजरना होगा। इसके जवाब में माननीय आकाश आनंद जी ने वादा किया कि वे मरते दम तक बहुजन मिशन के लिए हर परीक्षा देने को तैयार हैं। यहाँ तक कि वे इस मिशन के लिए अपने परिवार का त्याग करने को भी तैयार हैं। #बहनजी_का_संदेश #बहन_जी_का_शासन #जयभीम #BSP
    02150427
  2. BSP✓@Bsp4u
    जय भीम
    Download
    8542915.4K
  3. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @bstvlive: ''बहन जी के पदचिह्न पर चल रहा हूं। हाल ही में बहन जी ने मुझे सजा दी थी। मैंने पूछा आप हर बार मेरी परीक्षा क्यों लेती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भी परीक्षा दी थी। मैंने कहा जितनी परीक्षा लेनी है लीजिए। बहुजन के लिए मैं सब कुछ त्यागने को तैयार हूं। बहन जी का सिर झुकाकर मैं धन्यवाद करता हूं। मायावती से आकाश आनंद ने रैली में माफी मांगी। भीड़ में सार्वजनिक रूप से आकाश ने माफी मांगी'' बुलंदशहर : BSP में बहाली के बाद आकाश आनंद की जनसभा #Bulandshahr #AkashAnand #BSP @AnandAkash_BSP @bspindia
    02290386
  4. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @Mayawati: 1. भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटूता, आरोप-प्रत्यारोप आदि का स्तर, गिरते-गिरते अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम होकर असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण व जातिवाद से ग्रसित होता हुआ, हिंसक बयानबाजी़ तक भी पहुँच जाना अति-दुखद तथा देश की गरिमा व मान-मर्यादा आदि के लिये भी अति-चिन्तनीय। 2. इतना ही नहीं बल्कि इससे बढ़कर शीर्ष स्तर पर भी आसीन लोगों के लिये एक-दूसरे के लिये अगर समुचित सम्मान नहीं तो आपत्तिजनक एवं विषैली राजनीति को अवश्य ही किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिये, वरना ख़ासकर बढ़ती संकीर्ण व ग़रीब-विरोधी स्वार्थी राजनीति के प्रचलन के कारण लोगों का भरोसा यहाँ की राजनीतिक व्यवस्था पर कमज़ोर होना कतई भी देश व जनहित में नहीं होगा। 3. वैसे भी सरकारी स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार व चुनावी प्रक्रिया पर भी ऊंगली उठने के कारण जनता में पहले से ही काफी बेचैनी है और ऐसे में नेताओं के बीच आपस में नाक की लड़ाई स्थिति को और भी अधिक विषम बना रही है, जबकि जनता की चाहत देश की बढ़ती ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि जैसी ज्वलन्त समस्याओं के निदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित करने की है। 4. ऐसे में ख़ासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी व बयानबाजी का बढ़ता हुआ होड़ यहाँ राजनीतिक माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बनायेगा, जो अनुचित। सभी लोग इस ओर ज़रूर समुचित ध्यान दें तो यह बेहतर।
    01.1K0221
  5. BSP✓@Bsp4u
    महर्षि वाल्मीकि जयंती की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। सभी लोग आपसी भाईचारा, सुख-शान्ति व सौहार्द का ख़ुशहाल जीवन जीयें यही आज के दिन का संदेश।
    6543115.7K
  6. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @PalVishwnathbsp: आज दिनांक 23-10-2026 को जनपद सीतापुर विधानसभा मिश्रिख के सेक्टर कोरौना में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक अति महत्वपूर्ण सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई जिसमें सेक्टर एवं बूथ कमेटी की गहन समीक्षा की गई जिसमें शामिल हुआ। #जयभीम #BSP #मिशन_2027 #सीतापुर #मिश्रिख
    02020427
  7. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @ramjigautambsp: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में महिलाओं, दलितों,पिछड़ों एवं आदिवासियों के साथ लंबे समय हो रहे लूटपाट, हत्या और महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, उनके समाधान तथा आमजन को न्याय दिलाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक संपन्न होने के पश्चात पार्टी के समस्त पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। इस दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। बहुजन समाज पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है साथ ही 2028 में मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
    02610399
  8. BSP✓@Bsp4u
    बहुजन समाज पार्टी, जिला लखीमपुर खीरी | समीक्षा बैठक एवं एक दिवसीय कैडर कैंप आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को माननीय बहन कु. मायावती जी के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी, जिला लखीमपुर खीरी यूनिट के तत्वावधान में विधानसभा गोला के सेक्टर अमीर नगर में समीक्षा बैठक एवं एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विश्वनाथ पाल जी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय विश्वनाथ पाल जी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बहुजन समाज को एकजुट करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से माननीय बहन कु. मायावती जी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारीगण , कार्यकर्तागण एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और बहुजन समाज पार्टी को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। मिशन 2027 — बहुजन समाज पार्टी की सरकार! #जय_भीम #जय_भारत #बहुजनसमाजपार्टी #लखीमपुरखीरी #गोला #मिशन2027
    Download
    6813978.1K
  9. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @sumaratsingh: परम् आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के आशीर्वाद से पंचायत चुनाव में बीएसपी की ताकत से घबराए विरोधी दल राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है। प्रदेशभर में बीएसपी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी मेहनत, लगन और मिशनरी भावना के साथ कार्य कर रहे हैं बीएसपी की बढ़ती जनस्वीकार्यता और मजबूत संगठन को देखकर कांग्रेस और भाजपा दोनों में घबराहट साफ दिखाई दे रही है। इस बार पंचायत चुनाव में पूरे राजस्थान में बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे और जनता के बीच, गरीबों, वंचितों एवं शोषितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। जय भीम | जय भारत जय बसपा | विजय बसपा
    0610474
  10. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @advsureshrao: हाथी तो अपनी मस्त चाल में चल रहा है.......बाकी....
    Download
    0380541
  11. BSP✓@Bsp4u
    उत्तर प्रदेश सहित सभी देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनायें। सभी लोगों का जीवन सुख-शान्ति के साथ ख़ुशहाल हो, यही आज के दिन कु़दरत से कामना। #bsp #Dasara2026
    9533737.7K
  12. BSP✓@Bsp4u
    परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के आशीर्वाद से राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है। माननीय राज्यसभा सांसद श्री रामजी गौतम जी के कुशल नेतृत्व तथा हमारे सभी केंद्रीय स्टेट प्रभारियों, प्रदेश कमेटी, जिला कमेटियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। हाड़ौती क्षेत्र में श्री नरेश मीणा जी के सभी समर्थक बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर जिला प्रमुख एवं प्रधान बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। यह प्रयास न केवल राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी की राजनीतिक ताकत को मजबूत करेगा, बल्कि हाड़ौती क्षेत्र में श्री नरेश मीणा जी और उनके समर्थकों की राजनीतिक ताकत को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। इस सकारात्मक पहल के लिए मैं श्री नरेश मीणा जी एवं उनके सभी समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। ~ श्री सुमरत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, (राजस्थान) #Bsp I #india I @sumaratsingh I @NareshMeena__ I @satishmisrabsp I @AnandAkash_BSP
    Download
    27750714.4K
  13. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @Mayawati: 1. जैसाकि सर्वविदित है कि श्री आकाश आनन्द, अपने रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लिये जाने के उपरान्त, अब बी.एस.पी. के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काफी सूझबूझ व परिपक्वता (मैच्युरिटी) प्रदर्शित करते हुये बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों को, परिवार व रिश्ते-नाते आदि के ऊपर प्राथमिकता देते हुये, अपनी ज़िम्मेदारी को निभाने में काफी मेहनत व तेज़ी से लग गये हैं, जबकि ’बहुजन समाज’ के लोगों को उनसे पूरी अपेक्षा भी है। 2. इसी क्रम में श्री आकाश आनन्द आगामी दिनांक 28 अक्तूबर 2026 को ज़िला बुलन्दशहर में, 02 नवम्बर को जिला सहारनपुर में, 20 नवम्बर को ज़िला अयोध्या में, 22 नवम्बर को ज़िला आगरा में तथा दिनांक 29 नवम्बर 2026 को ज़िला कानपुर नगर में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 3. साथ ही, आगामी 26 नवम्बर 2026 को ’संविधान दिवस’ के मौक़े पर पंजाब स्टेट में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित ’विचार संगोष्ठी समारोह’ में वे मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद वे देश में दलितों, अति-पिछड़ों व अन्य उपेक्षित बहुजनों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण (पुण्यतिथि) दिवस पर आगामी 06 दिसम्बर 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के ज़िला हरिद्वार में आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह/जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। 4. इस प्रकार से श्री आकाश आनन्द द्वारा बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों में पूरे जी-जान से अब लग जाने से एक बार पुनः यह साबित होता है कि पिछले दिनों जो भी अप्रिय घटनाक्रम हुये है तो उसके लिये श्री आकाश आनन्द कम व उनके रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ ज़्यादा ज़िम्मेवार हैं, तभी इनको पार्टी से बाहर करके राजनीति से भी सन्यास लेने की सलाह दी गयी। 5. किन्तु स्वार्थी तत्वों द्वारा लोगों को क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे अपनाकर वरग़लाने का काम अभी भी लगातार जारी है, जिससे पार्टी के सभी लोग ज़रूर सावधान व सतर्क रहें और श्री आकाश आनन्द को साैंपे गये सभी पार्टी कार्यक्रमों को पूरे तन, मन, धन से लग कर उन्हें जरुर सफल बनायें। 6. साथ ही, इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें कि श्री आकाश आनन्द की तरह श्री अशोक सिद्धार्थ को भी पूर्व की तरह पार्टी में पुनः वापस ले लिया जायेगा। ऐसी अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है अर्थात् अब श्री अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में व किसी भी क़ीमत पर फिर से पार्टी में पुनः वापिस नहीं लिया जायेगा। 7. यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि श्री आनन्द कुमार के छोटे बेटे श्री ईशान आनन्द, जो वकालत की अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी कर चुके हैं, वे भी मेरे (पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के) दिशा-निर्देशन में, एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में बी.एस.पी. के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में ख़ासकर पार्टी के चुनाव व अन्य पेपरवर्क आदि से सम्बंधित कार्यों में भी सहयोग करेंगे।
    01.4K0224
  14. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @Mayawati: यूपी-नई दिल्ली सीमा पर ग्रेटर नोएडा में संभवतः ज़हरीला खाना खाने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो जाने की ख़बर अति-दुखद व चिन्तनीय भी है। सरकार इस घटना की सही से जाँच कराके इसके दोषियों के ख़िलाफ ज़रूर सख़्त कार्रवाई करे।
    01.1K0233
  15. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @advsureshrao: आज 17/10/26 प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक भोपाल में हुई। जिसके मुख्य अतिथि माननीय श्री Er Ram Ji Gautam सर, केंद्रीय सेक्टर प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद, विशिष्ट अतिथि मा. Adv Suresh Rao Bsp, केंद्रीय सेक्टर प्रभारी, बसपा श्री Dinesh Gautam जी प्रदेश प्रभारी,बसपा,श्री Adv Dileep Bauddh जी,मुख्य जॉन प्रभारी बसपा म०प्र., श्री कमलेश_बौद्ध,मुख्य जोन प्रभारी बसपा म.प्र., श्री कमलेश_कुमार जी,मुख्य जोन प्रभारी बसपा म.प्र., श्री पूर्णेन्द्र_अहिरवार जी,मुख्य जोन प्रभारी बसपा म.प्र, अध्यक्षता माननीय श्री Jiya Lal Ahirwar जी, प्रदेश अध्यक्ष बसपा म०प्र० जिसमें समस्त बहुजन समाज पार्टी के जॉन प्रभारी जिला अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व विधायक पूर्व प्रत्याशी सभी मुख्य रूप से एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जय भीम जय बसपा 🩵🩵🐘🐘🙏🙏💐💐 #bspindia
    0330505
  16. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @sumaratsingh: परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के आशीर्वाद से राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है। माननीय राज्यसभा सांसद श्री रामजी गौतम जी के कुशल नेतृत्व तथा हमारे सभी केंद्रीय स्टेट प्रभारियों, प्रदेश कमेटी, जिला कमेटियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। हाड़ौती क्षेत्र में श्री नरेश मीणा जी के सभी समर्थक बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर जिला प्रमुख एवं प्रधान बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। यह प्रयास न केवल राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी की राजनीतिक ताकत को मजबूत करेगा, बल्कि हाड़ौती क्षेत्र में श्री नरेश मीणा जी और उनके समर्थकों की राजनीतिक ताकत को भी नई मजबूती प्रदान करेगा। इस सकारात्मक पहल के लिए मैं श्री नरेश मीणा जी एवं उनके सभी समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। जय भीम! जय भारत! जय बिरसा मुंडा जय बसपा | विजय बसपा! — सुमरत सिंह प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, राजस्थान
    0680512
  17. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @advsureshrao: समीक्षा बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़......
    Download
    090586
  18. BSP✓@Bsp4u
    बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विशाल पैदल मार्च एवं ज्ञापन कार्यक्रम जिले में लगातार हो रहे अन्याय-अत्याचार, जुल्म-ज्यादती एवं आमजन के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखने हेतु विशाल पैदल मार्च एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जनसमस्याओं को उठाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग करेगी। 📅 दिनांक: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार ⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 भदौरिया रिसोर्ट, बनखड़ी रोड से पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय, मुरैना तक पैदल मार्च। मुख्य अतिथि - श्री #जियालाल_अहिरवार जी प्रदेश अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, मध्य प्रदेश निवेदक: बहुजन समाज पार्टी, जिला यूनिट मुरैना संविधान, समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाएं! आप सभी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं न्यायप्रिय साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जाती है।
    Download
    168743921K
  19. BSP✓@Bsp4u
    BSP
    RT @ramjigautambsp: Peace full Agitation is a constitutional right.@DelhiPolice must file FIR against these persons .These all persons abusing the minor girl.
    03630484
  20. Show more posts