UP POLICE✓

@Uppolice

#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

398 Following3.7M Followers509K Posts
  1. UP POLICE✓@Uppolice
    कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
    10247759042.2K
  2. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @sultanpurpolice: जनपद सुलतानपुर में दिनाँक-26/27.10.2026 की देर रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीएम आवास तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना के संबंध में पुलिस कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेंद्र सिंह की बाइटः-
    0506.8K
  3. UP POLICE✓@Uppolice
    महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Barabankipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹60 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
    Download
    368767.4K
  4. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @kushinagarpol: थाना हाटा क्षेत्रांतर्गत बेलवा सुदामा में 19 वर्षीय युवती की एक युवक द्वारा हत्या करने की घटना में आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार की बाईट- #UPPolice
    0606.9K
  5. UP POLICE✓@Uppolice
    पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में। कानपुर नगर निवासी 23 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई आत्महत्या से संबंधित पोस्ट का अलर्ट दिनांक 26/27 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12:14 बजे @Meta के माध्यम से #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @kanpurnagarpol को सूचित किया। सूचना मिलने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना नौबस्ता पुलिस टीम युवक के घर पहुंची, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला और उसके हाथ की कटी हुई नस से रक्त बह रहा था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अविलम्ब उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद हुई काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण युवक मानसिक तनाव एवं अवसाद से गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी काउंसलिंग के उपरांत युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया। यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,106 लोगों की जान बचाने में सहायता मिली है। #EveryLifeMatters #DigitalSentinels #UPPCares
    Download
    2879611.8K
  6. UP POLICE✓@Uppolice
    अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई एवं अन्य माध्यम से 02 पीड़िताओं से ठगी गई ₹1,85,000/- की धनराशि @mirzapurpolice थाना को0 कटरा, साइबर सेल टीम द्वारा वापस कराई गई। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
    Download
    4688114.7K
  7. UP POLICE✓@Uppolice
    साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा वादी को बहला-फुसलाकर बैंक ऑफ इंडिया में उसका बैंक खाता खुलवाया तथा खाते से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर लिए। इसके बाद रुपये के लालच में उक्त बैंक खाते को अपने साथियों के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करा दिया। उक्त बैंक खाते के संबंध में दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं तेलंगाना सहित विभिन्न प्रदेशों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
    Download
    067779.9K
  8. UP POLICE✓@Uppolice
    अज्ञात व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से ठगी गई ₹50,000/- की धनराशि @unnaopolice के थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पीड़ित को वापस कराई गई। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
    Download
    49210721.2K
  9. UP POLICE✓@Uppolice
    अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— पैथोलॉजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अन्य उपकरणों की चोरी की घटना का @bastipolice द्वारा अनावरण करते हुए 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग ₹46 लाख मूल्य की 02 अल्ट्रासाउंड मशीन एवं घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
    Download
    3961148.2K
  10. UP POLICE✓@Uppolice
    Zero Tolerance Towards Narcotics— अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त 01 अभियुक्त को #ANTF यूनिट मेरठ व @sonbhadrapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 आयशर कैंटर वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था, जिसे जनपद एटा में एक व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
    Download
    5931119.5K
  11. UP POLICE✓@Uppolice
    अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का अनावरण करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹68,000 नकद, 164 किलोग्राम एल्युमिनियम तार, 98 किलोग्राम कॉपर बाइंडिंग, 03 ट्रांसफार्मर कॉइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
    Download
    1951068.2K
  12. UP POLICE✓@Uppolice
    खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान। गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम में @maharajganjpol की सर्विलांस टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों के समन्वित प्रयासों से 115 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹28 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। विगत 07 माह में तकनीक आधारित कार्रवाई एवं CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 743 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹2.06 करोड़, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है। #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
    Download
    19210710.6K
  13. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @lalitpurpolice: दिनांक 26.10.2026 को कोतवाली ललितपुर क्षेत्रांतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । उक्त युवक की पहचान संस्कार राठौर पुत्र श्री राजकुमार राठौर उम्र करीब 20 वर्ष, के रूप में हुई । शव को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्णकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । मृतक के पिता राजकुमार के द्वारा विपक्षीगणों के द्वारा मृतक संस्कार राठौर को प्रताड़ित करने, जिसके कारण उसके द्वारा आत्महत्या करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई । उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रही है जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार की बाइट ।
    0406.8K
  14. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @bareillypolice: दिनांक 26.10.2026 की देर रात्रि थाना कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों में झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा एक व्यक्ति रिंकू का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण में रिंकू को एक साधारण चोट पाई गई तथा उसके द्वारा अल्कोहल के सेवन की पुष्टि भी हुई। इस संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक नारे लगाए जाने आदि के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। पुलिस द्वारा की गई स्वतंत्र जाँच में इन खबरों की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं हुई है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में CO CITY 1ST की बाइट। #UPPolice
    0506.9K
  15. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @lkopolice: मीडिया अपडेट थाना– सआदतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ @Uppolice
    Download
    01006.4K
  16. UP POLICE✓@Uppolice
    महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Barabankipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹1,07,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
    Download
    1011312410.1K
  17. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @lucknowtraffic: 🚨 ट्रैफिक अलर्ट | लखनऊ 🚨 📍 किसान पथ (आउटर रिंग रोड), बीकेटी (मानपुर के पास) किसान पथ पर बीकेटी थाना क्षेत्र में फॉर्मेलिन केमिकल से भरा एक टैंकर टायर फटने के कारण पलट गया है। केमिकल की तेज गंध के कारण राहगीरों की आंखों में जलन की शिकायत सामने आई है। 🚧 सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावित मार्ग को बंद किया जा रहा है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं NHAI की टीम मौजूद है। एहतियातन बैरिकेडिंग कर वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। ⚠️ यातायात एडवाइजरी: ▪️ किसान पथ के प्रभावित हिस्से की ओर जाने से बचें। ▪️ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। ▪️ सुरक्षित रहने के लिए प्रभावित क्षेत्र से दूरी बनाए रखें। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें। #TrafficAlert #LucknowTraffic
    0406.9K
  18. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @kushinagarpol: थाना कसया पुलिस द्वारा दो गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर उनके परिजनो को किया गया सुपुर्द- #UPPolice
    0306.7K
  19. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @Agratraffic: 🚨यातायात रूट डायवर्जन🚨 उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत एनएच-19 स्थित नवीन गल्ला मंडी, थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा पर दिनांक 27.10.2026 को आज प्रातः 05:00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन निम्नानुसार लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करेंl @Uppolice @uptrafficpolice @agrapolice @DCPCityAgra @DCPEastAgra @DCPWestAgra
    Agra Traffic Police @Agratraffic
    🚨यातायात रूट डायवर्जन🚨 उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत एनएच-19 स्थित नवीन गल्ला मंडी, थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा पर दिनांक 27.10.2026 को कल प्रातः 05:00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन निम्नानुसार लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करेंl #UPPolice #uptrafficpolice #AgraPolice #DCPCityAgra #DCPEastAgra #DCPWestAgra
    0506.3K
  20. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @etawahpolice: #Etawahpolice #Goodwork गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा @BrijeshS_211 द्वारा दी गयी बाइट ।
    ETAWAH POLICE @etawahpolice
    #Goodwork ▶️अज्ञात हत्या की घटना का महज कुछ घण्टों में किया गया सफल अनावरण। ▶️आपराधिक षडयंत्र रचकर पिता की हत्या करने वाली नाबालिग बेटी व उसके प्रेमी को #Etawahpolice द्वारा किया गया गिरफ्तार। ▶️SSP इटावा के निर्देशन में SOG/सर्विलांस व थाना सिविल लाइन पु‌लिस की कार्यवाही ।
    0507.2K
  21. Agra Traffic Police@Agratraffic
    🚨यातायात रूट डायवर्जन🚨 उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत एनएच-19 स्थित नवीन गल्ला मंडी, थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा पर दिनांक 27.10.2026 को कल प्रातः 05:00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन निम्नानुसार लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करेंl #UPPolice #uptrafficpolice #AgraPolice #DCPCityAgra #DCPEastAgra #DCPWestAgra
    Download
    015890
  22. ETAWAH POLICE@etawahpolice
    #Goodwork ▶️अज्ञात हत्या की घटना का महज कुछ घण्टों में किया गया सफल अनावरण। ▶️आपराधिक षडयंत्र रचकर पिता की हत्या करने वाली नाबालिग बेटी व उसके प्रेमी को #Etawahpolice द्वारा किया गया गिरफ्तार। ▶️SSP इटावा के निर्देशन में SOG/सर्विलांस व थाना सिविल लाइन पु‌लिस की कार्यवाही ।
    Download
    1581.3K
  23. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @Etahpolice: दिनांक 26.10.2026 को थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत एक 03 वर्षीय बच्ची का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वाड द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से छानबीन करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice
    0507.2K
  24. UP POLICE✓@Uppolice
    अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @mirzapurpolice द्वारा बिहार निवासी 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹65 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण (पीली एवं सफेद धातु) बरामद किए गए हैं। अभियुक्त संगठित गिरोह के रूप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों के आसपास डेरा डालकर रहते थे। दिन में शहद अथवा खिलौने बेचने के बहाने घरों एवं सर्राफा की दुकानों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते थे तथा रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आभूषण, कीमती सामान एवं नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बाँट लेते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
    Download
    311613717.9K