
Indian Council of Agricultural Research.
RT
@AgriGoI: ‘खेत बचाओ अभियान’ के तैयारियों से संबंधित बैठक का आयोजन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक मे विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, प्रमुख सचिव और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अभियान के दौरान किसानों के बीच मिट्टी की स्वास्थ्य सुरक्षा, संतुलित उर्वरक एवं कृषि यंत्रों के उपयोग, प्राकृतिक खेती, सतत् कृषि विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
केंद्रीय कृषि evm kisan kalyan मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों से 'खेत बचाओं अभियान' को व्यापक जनभागीदारी के साथ 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाए ।
#KhetBachaoAbhiyan #ShivrajSinghChouhan
#AgricultureIndia #SoilHealth #NaturalFarming #AgriGoI