UP POLICE✓

@Uppolice

#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

398 Following3.7M Followers508K Posts
  1. UP POLICE✓@Uppolice
    कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
    10047758841.3K
  2. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @sultanpurpolice: दिनांक 20-10-2026 को थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्राम माधवपुर आचार्य में बेकरी पार्टनरशिप के विवाद को लेकर लाइसेंसी असलहे से हुई फायरिंग की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। के संबंध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी बाइट।
    0505.1K
  3. UP POLICE✓@Uppolice
    महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Barabankipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹60 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
    Download
    019205.3K
  4. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @aligarhpolice: जनपद अलीगढ़ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड हो रही है, इस वायरल वीडियो के संबंध में अवगत कराना है कि आज जनपद अलीगढ़ में रावण पुतला दहन का कार्यक्रम नुमाइश ग्राउंड में आयोजित किया गया था, जिसके संबंध में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था । रामलीला का जुलूस नुमाइश ग्राउंड के अंदर प्रवेश कर रहा था, तो कुछ लोगों द्वारा जोर-जबरदस्ती से बैरियर को तोड़कर अंदर घुसने का, अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया. कई लोगों को उसमें समझाया गया । अगर यह लोग अंदर प्रवेश कर जाते तो यह रावण पुतला के बहुत निकट पहुंच जाते, जिससे कि इनकी भी और अन्य सभी लोगों की सुरक्षा को हानि पहुंच सकती थी. कोई भी अप्रिय घटना जैसे कि स्टैम्पीड या कोई लॉ एंड ऑर्डर की घटना भी इसमें घटित हो सकती थी । पब्लिक को समझाते हुए और बहुत ही सूक्ष्म बल प्रयोग करते हुए उन सबको वहां से हटाया गया, उनको बैरियर के पीछे किया गया. और इसी बीच एक छोटी सी एक वीडियो केवल 3-4 सेकंड की एक वीडियो इसमें वायरल भी की जा रही है. पूरी परिस्थिति को न दिखाते हुए वो छोटी सी एक वीडियो को गलत तरीके से गलत कॉन्टेक्स्ट में प्रस्तुत करके उसको वायरल किया जा रहा है । अवगत कराना है कि सारा आज दशहरा का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ है। अप्रत्याशित भीड़ थी, सभी ने सकुशल रावण पुतला दहन का कार्यक्रम आज विटनेस किया और उसके बाद सभी-सभी अपने गंतव्य को सकुशल वापस लौटे हैं । उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice #Aligarhpolice l #Aligarh
    0603.4K
  5. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @kushinagarpol: थाना हाटा क्षेत्रांतर्गत बेलवा सुदामा में 19 वर्षीय युवती की एक युवक द्वारा हत्या करने की घटना में आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार की बाईट- #UPPolice
    0406.2K
  6. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @aligarhpolice: थाना क्वार्सी- अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें दो स्कूली छात्रों द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है । उक्त के संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य से प्राथमिक जानकारी प्राप्त करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि यह वीडियो लगभग दो वर्ष पुराना है, जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा उक्त दोनों छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया था । स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण में बारीकी से जांच की जा रही है. जांच के क्रम में अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री सर्वम सिंह द्वारा दी गई बाइट @Uppolice
    0403.5K
  7. UP POLICE✓@Uppolice
    पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में। कानपुर नगर निवासी 23 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई आत्महत्या से संबंधित पोस्ट का अलर्ट दिनांक 26/27 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12:14 बजे @Meta के माध्यम से #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @kanpurnagarpol को सूचित किया। सूचना मिलने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना नौबस्ता पुलिस टीम युवक के घर पहुंची, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला और उसके हाथ की कटी हुई नस से रक्त बह रहा था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अविलम्ब उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद हुई काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण युवक मानसिक तनाव एवं अवसाद से गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी काउंसलिंग के उपरांत युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया। यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,106 लोगों की जान बचाने में सहायता मिली है। #EveryLifeMatters #DigitalSentinels #UPPCares
    Download
    144488.1K
  8. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @fatehpurpolice: आज दिनांक 20.10.2026 को जनपद फतेहपुर के थाना खागा क्षेत्रांतर्गत एक दुखद घटना हुई। थाना क्षेत्र में लगभग 222 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होना था, जिनमें से लगभग 150 प्रतिमाओं का विसर्जन आज प्रस्तावित था। सभी विसर्जन जुलूसों एवं निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई थी। आयोजकों से पूर्व में ही वार्ता कर विसर्जन स्थलों के संबंध में जानकारी दी गई थी। ग्राम खुशियारीपुर, मजरे चक कटोगन में स्थापित दो दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन थाना सुल्तानपुर अंतर्गत नौबस्ता घाट पर निर्धारित था। पुलिस ड्यूटी के साथ विसर्जन जुलूस नौबस्ता घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक प्रतिमा के साथ चल रहे कुछ लोग उसे निर्धारित स्थल के बजाय गांव स्थित तालाब पर ले गए और वहां विसर्जित कर दिया। प्रतिमा विसर्जन के उपरांत कुछ लोग तालाब में नहाने गए। इसी बीच पांच लोगों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। शेष तीन लोगों को काफी प्रयास के बाद तालाब से निकालकर सीएचसी हरदो ले जाया गया, जहां उपचार के उपरांत उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से वार्ता कर उन्हें आर्थिक सहायता के उपलब्ध प्रावधानों की जानकारी दी गई। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा सभी उच्चाधिकारी परिजनों के संपर्क में हैं। फतेहपुर पुलिस एवं प्रशासन अपील करता है कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर ही करें। पूर्व में भी लोगों को विसर्जन वाले तालाबों में न नहाने के संबंध में बताया गया था। भीड़ के दौरान जलाशयों में नहाने से इस प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। अतः विसर्जन के दौरान तालाबों एवं विसर्जन स्थल के आसपास नहाने से बचें। कल भी प्रस्तावित प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सभी पुलिस इकाइयों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा संबंधित स्थलों पर समुचित ड्यूटी लगा दी गई है, के संबंध में #Spfhr की बाइट।
    0204K
  9. UP POLICE✓@Uppolice
    अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई एवं अन्य माध्यम से 02 पीड़िताओं से ठगी गई ₹1,85,000/- की धनराशि @mirzapurpolice थाना को0 कटरा, साइबर सेल टीम द्वारा वापस कराई गई। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
    Download
    233378.9K
  10. UP POLICE✓@Uppolice
    Zero tolerance Against Narcotics— अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को @ghaziabadpolice द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 01 किलो 10 ग्राम अवैध चरस एवं चोरी किया हुआ दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त द्वारा दिल्ली से स्कूटी चोरी की गई तथा दिल्ली से चरस लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचा जाता था। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP
    Download
    155547.7K
  11. UP POLICE✓@Uppolice
    साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा वादी को बहला-फुसलाकर बैंक ऑफ इंडिया में उसका बैंक खाता खुलवाया तथा खाते से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर लिए। इसके बाद रुपये के लालच में उक्त बैंक खाते को अपने साथियों के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करा दिया। उक्त बैंक खाते के संबंध में दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं तेलंगाना सहित विभिन्न प्रदेशों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
    Download
    029337.3K
  12. UP POLICE✓@Uppolice
    अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— थाना कोतवाली, पीलीभीत पर पंजीकृत अभियोग में वांछित एवं कूटरचित तरीके से फर्जी फर्म संचालित कर ई-वे बिल जारी कर ITC (इनपुट टेक्स क्रेडिट) का अनुचित लाभ लेकर सरकारी राजस्व को करोड़ों रूपये की क्षति पहुँचाने वाले गिरोह के सदस्य को @uppstf द्वारा जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। बिटुमन ट्रेडिंग के नाम पर संचालित फर्म के माध्यम से फर्जी बिल बनाकर उनके एवज में अन्य फर्जी फर्मों के बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की जाती थी। इसके बाद कमीशन काटकर धनराशि ट्रेडर्स को वापस कर दी जाती थी, जबकि ट्रेडर्स फर्जी बिलों के आधार पर सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ प्राप्त करते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
    Download
    155549.1K
  13. UP POLICE✓@Uppolice
    अज्ञात व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से ठगी गई ₹50,000/- की धनराशि @unnaopolice के थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पीड़ित को वापस कराई गई। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
    Download
    2586515.5K
  14. UP POLICE✓@Uppolice
    Zero tolerance Against Narcotics— अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 अभियुक्तों को @saharanpurpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध स्मैक व 04 मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। अभियुक्तगण मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से स्मैक लाकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर नशा करने वाले लोगों को ऊँचे दामों पर बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती थी। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP
    Download
    255609.5K
  15. UP POLICE✓@Uppolice
    अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— पैथोलॉजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अन्य उपकरणों की चोरी की घटना का @bastipolice द्वारा अनावरण करते हुए 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग ₹46 लाख मूल्य की 02 अल्ट्रासाउंड मशीन एवं घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
    Download
    360727K
  16. UP POLICE✓@Uppolice
    अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— एयरटेल टावर से बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को @ambedkarnagrpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹7.50 लाख कीमत की 22 बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
    Download
    0616510.4K
  17. UP POLICE✓@Uppolice
    Zero Tolerance Towards Narcotics— अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त 01 अभियुक्त को #ANTF यूनिट मेरठ व @sonbhadrapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 आयशर कैंटर वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था, जिसे जनपद एटा में एक व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
    Download
    560718.6K
  18. UP POLICE✓@Uppolice
    जब नारी शक्ति सड़कों पर उतरती है, तो गूँजता है सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प! मिशन शक्ति अभियान फेज़-6 के तहत, शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन @ghaziabadpolice द्वारा आयोजित भव्य स्कूटी रैली में लगभग 1200 स्कूटी पर सवार 2000 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला पुलिसकर्मियों, महिला वॉलंटियर फोर्स, कॉलेज छात्राओं और विभिन्न महिला संगठनों की सहभागिता से सजी इस पहल ने महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। क्योंकि सुरक्षित नारी ही सशक्त समाज की पहचान है। #MissionShakti #MissionShakti6 #GhaziabadPolice #महिलासुरक्षा #नारीसशक्तिकरण #सशक्तनारीसुरक्षितसमाज
    Download
    611512814.2K
  19. UP POLICE✓@Uppolice
    अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का अनावरण करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹68,000 नकद, 164 किलोग्राम एल्युमिनियम तार, 98 किलोग्राम कॉपर बाइंडिंग, 03 ट्रांसफार्मर कॉइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
    Download
    063687.3K
  20. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @lkopolice: थाना हजरतगंज के शिवा शर्मा प्रकरण में ₹50-50 हजार के इनामी तीन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में @LkoCp द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice
    01405.8K
  21. UP POLICE✓@Uppolice
    खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान। गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम में @maharajganjpol की सर्विलांस टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों के समन्वित प्रयासों से 115 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹28 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। विगत 07 माह में तकनीक आधारित कार्रवाई एवं CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 743 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹2.06 करोड़, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है। #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
    Download
    054618.7K
  22. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @PoliceShamli: ज्ञात हो दिनांक 13/14.10.2026 की रात्रि में श्री दीपक वर्मा पुत्र स्व0 राजकुमार वर्मा निवासी मौहल्ला गुजरातियान, शामली की थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत नाला पटरी स्थित उमा ज्वैलर्स से अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की छत को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर सोना एवं चांदी चोरी कर ली गई । घटना के सम्बन्ध में श्री दीपक वर्मा उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 19.10.2026 को थाना कोतवाली शामली पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में उमा ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 37.50 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उपरोक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह की बाइट ।
    0705.5K
  23. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @lalitpurpolice: दिनांक 26.10.2026 को कोतवाली ललितपुर क्षेत्रांतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । उक्त युवक की पहचान संस्कार राठौर पुत्र श्री राजकुमार राठौर उम्र करीब 20 वर्ष, के रूप में हुई । शव को नियमानुसार कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्णकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । मृतक के पिता राजकुमार के द्वारा विपक्षीगणों के द्वारा मृतक संस्कार राठौर को प्रताड़ित करने, जिसके कारण उसके द्वारा आत्महत्या करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई । उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रही है जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार की बाइट ।
    0406.6K
  24. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @bhadohipolice: पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी के कुशल दिशा-निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में भदोही पुलिस ने दशहरा एवं आगामी दीपावली के पावन अवसर पर आमजन को विशेष सौगात देते हुए CEIR पोर्टल की मदद से ₹17.34 लाख की कीमत के 102 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा CEIR पोर्टल, जनसुनवाई और डायल-112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई व सतत प्रयास करते हुए इन मोबाइलों को बरामद करने में सफलता हासिल की गई है। अभियान के तहत आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, ज्ञानपुर स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इस बड़ी कामयाबी के साथ ही जनवरी 2026 से अब तक भदोही पुलिस द्वारा कुल 914 खोए हुए मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1.55 करोड़ से अधिक है। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस टीम का सहृदय आभार जताया और जनता की सुरक्षा व संपत्ति की रक्षा के प्रति पुलिस की इस प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की। उक्त के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट- @Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur
    0504.8K
  25. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @bareillypolice: दिनांक 26.10.2026 की देर रात्रि थाना कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों में झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा एक व्यक्ति रिंकू का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण में रिंकू को एक साधारण चोट पाई गई तथा उसके द्वारा अल्कोहल के सेवन की पुष्टि भी हुई। इस संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धार्मिक नारे लगाए जाने आदि के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। पुलिस द्वारा की गई स्वतंत्र जाँच में इन खबरों की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं हुई है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में CO CITY 1ST की बाइट। #UPPolice
    0506.9K
  26. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @noidapolice: थाना नॉलेज पार्क व ANTF यूनिटआगरा जोन की संयुक्त कार्रवाई- अवैध मादक पदार्थ की तस्कारी करने वाले 02 अभियुक्तों (विदेशी नागरिकों) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹01 करोड़ मूल्य का 920 ग्राम मादक पदार्थ MDMA तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किए गए हैं। बाइट ~ @DCPGreaterNoida
    POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR @noidapolice
    थाना नॉलेज पार्क व ANTF यूनिटआगरा जोन की संयुक्त कार्रवाई- अवैध मादक पदार्थ की तस्कारी करने वाले 02 अभियुक्तों (विदेशी नागरिकों) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹01 करोड़ मूल्य का 920 ग्राम मादक पदार्थ MDMA तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किए गए हैं।
    01705.2K
  27. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @lkopolice: मीडिया अपडेट थाना– सआदतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ @Uppolice
    Download
    01006.3K
  28. POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR@noidapolice
    थाना नॉलेज पार्क व ANTF यूनिटआगरा जोन की संयुक्त कार्रवाई- अवैध मादक पदार्थ की तस्कारी करने वाले 02 अभियुक्तों (विदेशी नागरिकों) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹01 करोड़ मूल्य का 920 ग्राम मादक पदार्थ MDMA तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किए गए हैं।
    Download
    0556.4K
  29. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @lucknowtraffic: 🚨 ट्रैफिक अलर्ट | लखनऊ 🚨 📍 किसान पथ (आउटर रिंग रोड), बीकेटी (मानपुर के पास) किसान पथ पर बीकेटी थाना क्षेत्र में फॉर्मेलिन केमिकल से भरा एक टैंकर टायर फटने के कारण पलट गया है। केमिकल की तेज गंध के कारण राहगीरों की आंखों में जलन की शिकायत सामने आई है। 🚧 सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावित मार्ग को बंद किया जा रहा है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं NHAI की टीम मौजूद है। एहतियातन बैरिकेडिंग कर वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। ⚠️ यातायात एडवाइजरी: ▪️ किसान पथ के प्रभावित हिस्से की ओर जाने से बचें। ▪️ मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। ▪️ सुरक्षित रहने के लिए प्रभावित क्षेत्र से दूरी बनाए रखें। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें। #TrafficAlert #LucknowTraffic
    0406.8K
  30. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @Agratraffic: 🚨यातायात रूट डायवर्जन🚨 उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत एनएच-19 स्थित नवीन गल्ला मंडी, थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा पर दिनांक 27.10.2026 को आज प्रातः 05:00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन निम्नानुसार लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करेंl @Uppolice @uptrafficpolice @agrapolice @DCPCityAgra @DCPEastAgra @DCPWestAgra
    Agra Traffic Police @Agratraffic
    🚨यातायात रूट डायवर्जन🚨 उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत एनएच-19 स्थित नवीन गल्ला मंडी, थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा पर दिनांक 27.10.2026 को कल प्रातः 05:00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन निम्नानुसार लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करेंl #UPPolice #uptrafficpolice #AgraPolice #DCPCityAgra #DCPEastAgra #DCPWestAgra
    0506.2K
  31. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @jhansipolice: 📢 आवश्यक सूचना - यातायात पुलिस, झाँसी 📢शारदीय नवरात्रि प्रतिमा विसर्जन यातायात व्यवस्था/रुट डॉयरवर्जन
    0604.2K
  32. Agra Traffic Police@Agratraffic
    🚨यातायात रूट डायवर्जन🚨 उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना के दृष्टिगत एनएच-19 स्थित नवीन गल्ला मंडी, थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा पर दिनांक 27.10.2026 को कल प्रातः 05:00 बजे से मतगणना समाप्त होने तक भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन निम्नानुसार लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करेंl #UPPolice #uptrafficpolice #AgraPolice #DCPCityAgra #DCPEastAgra #DCPWestAgra
    Download
    015867
  33. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @aligarhpolice: थाना रोरावर- अवगत कराना है कि थाना रोरावर की पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि चैंपियन जिम ज्वाला जीपुरम के पास जिम संचालक एवं उसके ट्रेनर मनीष द्वारा एक व्यक्ति सतेंद्र जो यहां के रहने वाले हैं, उनको बाइक हटाने एवं गाड़ी हटाने की विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उनको चोटें आई हैं। उनको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसमें जिम संचालक शिवम को हिरासत में लिया गया है। तहरीर प्राप्त की जा रही है, सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है, मौके पर शांति है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम श्री कमलेश कुमार द्वारा दी गई बाइट- #Aligarhpolice @Uppolice
    0804.5K
  34. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @Etahpolice: दिनांक 26.10.2026 को थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत एक 03 वर्षीय बच्ची का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वाड द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से छानबीन करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice
    0507.1K
  35. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @Agratraffic: #ट्रैफिक_एडवाइजरी🚦 विजयदशमी एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत यातायात पुलिस आगरा द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। 📍 कृपया निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में #आगरा_यातायात_पुलिस का सहयोग करें। 📞 यातायात हेल्पलाइन: 9454457886 @TrafficAdvisory @Uppolice @uptrafficpolice @agrapolice @DCPCityAgra
    0605.5K
  36. UP POLICE✓@Uppolice
    महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Barabankipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹1,07,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
    Download
    1011312410.1K
  37. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @bastipolice: दशहरा मेला एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जनपद बस्ती (अन्दर शहर) में यातायात डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में।
    0504.5K
  38. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @kushinagarpol: थाना कसया पुलिस द्वारा दो गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर उनके परिजनो को किया गया सुपुर्द- #UPPolice
    0306.7K
  39. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @bijnorpolice: #BijnorPlice थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा नगर बिजनौर में सतर्क चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस में अवैध पटाखा सामग्री ले जा रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर, बिजनौर की बाइट। #UPolice
    0504.8K
  40. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @etawahpolice: #Etawahpolice #Goodwork गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा @BrijeshS_211 द्वारा दी गयी बाइट ।
    ETAWAH POLICE @etawahpolice
    #Goodwork ▶️अज्ञात हत्या की घटना का महज कुछ घण्टों में किया गया सफल अनावरण। ▶️आपराधिक षडयंत्र रचकर पिता की हत्या करने वाली नाबालिग बेटी व उसके प्रेमी को #Etawahpolice द्वारा किया गया गिरफ्तार। ▶️SSP इटावा के निर्देशन में SOG/सर्विलांस व थाना सिविल लाइन पु‌लिस की कार्यवाही ।
    0507.2K
  41. UP POLICE✓@Uppolice
    UP POLICE
    RT @DeoriaPolice: #DeoriaPolice थाना रुद्रपुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 01 अवैध देशी तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए। साथ में मिली मोटरसाइकिल सीज की गई। आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री राजेश चतुर्वेदी की बाइट।
    DEORIA POLICE @DeoriaPolice
    #SPDeoria श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में थाना रुद्रपुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 01 अवैध देशी तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए। साथ में मिली मोटरसाइकिल सीज की गई। आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। #DeoriaPolice #UPPolice
    0404.5K
  42. ETAWAH POLICE@etawahpolice
    #Goodwork ▶️अज्ञात हत्या की घटना का महज कुछ घण्टों में किया गया सफल अनावरण। ▶️आपराधिक षडयंत्र रचकर पिता की हत्या करने वाली नाबालिग बेटी व उसके प्रेमी को #Etawahpolice द्वारा किया गया गिरफ्तार। ▶️SSP इटावा के निर्देशन में SOG/सर्विलांस व थाना सिविल लाइन पु‌लिस की कार्यवाही ।
    Download
    1581.3K
  43. DEORIA POLICE@DeoriaPolice
    #SPDeoria श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में थाना रुद्रपुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 01 अवैध देशी तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए। साथ में मिली मोटरसाइकिल सीज की गई। आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। #DeoriaPolice #UPPolice
    Download
    0021.6K
  44. UP POLICE✓@Uppolice
    अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @mirzapurpolice द्वारा बिहार निवासी 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹65 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण (पीली एवं सफेद धातु) बरामद किए गए हैं। अभियुक्त संगठित गिरोह के रूप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों के आसपास डेरा डालकर रहते थे। दिन में शहद अथवा खिलौने बेचने के बहाने घरों एवं सर्राफा की दुकानों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते थे तथा रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आभूषण, कीमती सामान एवं नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बाँट लेते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
    Download
    311613717.9K