सिवालखास विधानसभा के ग्राम रासना स्थित शालिग्राम शर्मा इंटर कॉलेज, रासना में उत्तर प्रदेश शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के दृष्टिगत आयोजित 'विशेष संवाद कार्यक्रम' में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी आदरणीय श्री श्रीचंद शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सानिध्य प्राप्त हुआ। इस विशाल कार्यक्रम का सफल आयोजन पूर्व बैंक संचालक श्री प्रदीप त्यागी जी द्वारा किया गया तथा मंच का कुशल संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं चुनाव संयोजक श्री राहुल ढड़रा जी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रबुद्ध शिक्षक समाज, सम्मानित मतदाताओं एवं देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने का सौभाग्य मिला।
शिक्षक बंधुओं द्वारा मिला अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन यह स्पष्ट संदेश देता है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित डोरीलाल जी, जिला महामंत्री सुभाष शर्मा जी, जिला प्रभारी श्री भारत भूषण गुप्ता जी, ब्लॉक प्रमुख श्री गौरव चौधरी जी, ब्लॉक प्रमुख श्री मनोज चौहान जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सेठी जी, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी जी (मल्लापुर), मंडल अध्यक्ष श्री आदेश कसाना जी, मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप गेझा जी, मंडल अध्यक्ष श्री रविंदर चौहान जी, मंडल अध्यक्ष श्री बॉबी शर्मा जी, जिला संयोजक संजय त्यागी, विधानसभा संयोजक श्री नरेंद्र वर्मा जी, श्री दयाल त्यागी जी, करनाल चेयरमैन श्री लोकेंद्र सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी, श्री गौतम चौधरी जी, श्री विजय शर्मा जी, श्री संजीश्वर त्यागी जी, श्री लोकेश प्रधान जी व श्री मयंक त्यागी जी सहित समस्त शिक्षकगण, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने के लिए आयोजक, उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक मतदाताओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद! 🙏
#BJP #BJP4UP #MLCElection #ShriChandSharma #Siwalkhas #Rasna #शिक्षक_संवाद