
आप शिक्षा मंत्री हैं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आपके मंत्रालय के अंतर्गत आती है , कुछ दिनों पहले NTA द्वारा आयोजित NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसी खबरें सामने आईं , रिजल्ट में भी तमाम खामियां थी,अब मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है , कल दिनांक 18 जून को आयोजित UGC NET परीक्षा भी नकल के घेरे में आ गई इसलिए रद्द कर दी गई, इतनी चिलचिलाती गर्मी में बच्चों ने कैसे सेंटर तक पहुंच कर पेपर दिया होगा ,कोई भी भर्ती नकल माफिया से नहीं बच पाती है , बच्चे भर्ती के चक्कर में बुड्ढे हुए जा रहे हैं, सुसाइड कर रहे , शादी नहीं हो रही है, बाल झड़ रहे हैं , नई उमर में ही BP की दवाइयां खा रहें हैं केवल एक उम्मीद में की भर्ती आएगी परीक्षा होगी नौकरी लगेगी , क्या कर रहें आप नौजवानों के साथ , उनका वोट आपको चाहिए लेकिन आप उनको ईमानदारी से एक भर्ती नहीं दे सकते ,मां बाप की कितनी उम्मीदें होती हैं साहब , लेकिन आप व्यस्त है चुनावी तोड़ मरोड़ और शपथ ग्रहण समारोहों में , साल के बारह महीने इसी में दिमाग चलता है कि किसकी सरकार गिरानी है , लेकिन आप को इन सब से फर्क थोड़ी ना पड़ता है क्योंकि आप तो साहब राजा हैं, बच्चे एक्जाम के लिए कितनी मेहनत करते है ,लेकिन आपके बच्चे तो घर पर सुरक्षित हैं और पढ़ने विदेश चले जायेंगे , राजा इन सब चीजों में थोड़ी नहीं उलझता है, राजा खुद परेशान नहीं होता दूसरों को परेशान कर देता है । ये कर सको तो समझो राजा हो।