नई दिल्ली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा सम्मेलन में गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री
@Bhupendrapbjp जी, मा. प्रदेश अध्यक्ष
@mppchaudhary जी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री
@KPGBJP जी,क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर जी एवं समाज के महानुभावों के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि आज का युवा समाज और राष्ट्र का भविष्य ह में अपने युवाओं को आधुनिक तकनीक, डिजिटल शिक्षा, नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़कर उन्हें नए अवसरों के लिए तैयार करना होगा बदलते समय के साथ तकनीक को अपनाना आवश्यक है, लेकिन अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को संजोकर रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।हमारी सामाजिक विरासत, महापुरुषों के आदर्श और परिवार से मिलने वाले संस्कार ही हमारी वास्तविक पहचान हैं।
आवश्यकता है कि हम अपनी गौरवशाली परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं, युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के लिए प्रोत्साहित करें और सामाजिक एकता के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र भाटी जी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सविंदर भाटी जी, केपी कसाना जी एवं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं।
#mlaloni