Samajwadi Party✓
@samajwadiparty
Official Twitter Handle of Samajwadi Party
25 Following4.3M Followers56K Posts



समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 27.10.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा के आंवला से पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र कश्यप और उनकी पुत्री कीर्ति कश्यप, चेयरमैन आलापुर बदायंू फहीमुद्दीन, बसपा के आंवला से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सैयद आबिद अली, श्रावस्ती से भाजपा नेता श्री देव प्रताप सिंह, श्री तेज प्रताप सिंह, श्री रंजीत गिरी गोस्वामी पूर्व प्रत्याशी करनैलगंज विधानसभा, बहराइच के बसपा नेता श्री संतोष तिवारी, बहराइच भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे। श्री पंकज कुमार वर्मा सोनी, उन्नाव से श्री सर्वेश कुमार वर्मा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय साहू-राठौर सभा श्री अनुज कुमार साहू, बरेली के डा. विनोद विश्वकर्मा, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के उपाध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर बाल्मीकि, श्री सूरजपाल बाल्मीकि, श्री विजय चौहान, श्री गुरुप्रसाद बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय के डा. राम मनोहर लोहिया सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और प्रभावशाली लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि लोग भाजपा से त्रस्त हो गए हैं। इस सरकार में पिछड़े-दलितों को न्याय नहीं मिल रहा है। पूरे प्रदेश में कश्यप की एक दर्जन से ज्यादा हत्याएं हो गयी हैं। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी जी ने दोहरी व्यवस्था लागू की है। जब आरोपी उनकी जाति का होता है तब बुल्डोजर नहीं चलता है। जब दूसरे समाज के लोग होते हैं तो जातीय आधार पर भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मछुआ समुदाय में जाकर पार्टी को मजबूत करूंगा। इस अवसर श्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र कश्यप और उनके साथ आए लोगों तथा आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कई नेता जो अलग-अलग दलों से चुनाव में आमने-सामने थे, आज वे सभी पीडीए के एक छत के नीचे, एक दल में पीडीए के मजबूत पिलर के रूप में एक साथ खड़े है। श्री यादव ने कहा कि श्री धर्मेन्द्र कश्यप में समाजवादी पार्टी में आने से बरेली, पश्चिमी यूपी समेत पूरे प्रदेश में पीडीए की लड़ाई, सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए चल रहा संघर्ष और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस दिन विधानसभा चुनाव की तारीख आएगी उसी दिन भाजपा चुनाव हार जाएगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। सभी समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ है। हर वर्ग के लोगों को उम्मीद है कि श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उन्हें न्याय मिलेगा। विधानसभा चुनाव में पीडीए के लोग एकजुट होकर एकतरफा समाजवादी पार्टी का साथ देकर भाजपा का सफाया करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार से बहुत परेशान है। बजट की लूट हो रही है। इस सरकार ने जित तरह से बजट को लूटा है, सपा सरकार आने पर उसकी जांच होगी। सभी को एकजुट करके भाजपा को हराएंगे और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। आंवला के सांसद श्री नीरज मौर्य ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होना संभव है। उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे सभी नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल, पूर्व सांसद श्री विशम्भर प्रसाद निषाद सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता4321677.6K
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 27.10.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जिस दिन विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी, उसी दिन भाजपा हार जाएगी। भाजपा को चुनाव जीतने के लिए हेराफेरी, धांधली और चोरी करनी पड़ रही है, पूरा प्रशासन लगाना पड़ रहा है। भाजपा साजिश और षडयंत्र कर रही है। एआईआर के बहाने वोट काट दिया। चुनाव में समय नहीं बचा है। एसएसआर किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा मैनेजमेंट करके चुनाव लड़ रही है। भाजपा चुनाव लड़ने और वोट पाने के लिए पार्टी को कारपोरेट हाउस की तरह चला रही है। चुनाव में भाजपा के साथ देश की तमाम आर्थिक संस्थाएं जुट जाती हैं। चुनाव में लाभकारी योजनाओं के माध्यम से एक तरफ सरकार और प्रशासन का बजट लगाया जाता है वहीं दूसरी तरफ बड़ी-बड़ी कम्पनियां भी भाजपा के लिए लग जाती है। बैलेट खुलने से पहले ही भाजपा को आगे कर देतीं हैं। साढ़े आठ बजे ही भाजपा की सरकार बनवा देती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रीपेड पार्टियों से सावधान रहना है। इनका ओटीपी भी कहीं और से आता है। माइक, लाउडस्पीकर किसी और दल के होते हैं। ये डोरी से चलते हैं। डोरी खतम खेल खतम। मंगलवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लगातार बेईमानी और चोरी कर रही है। लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। पीड़ित और पीड़ा देने वालों के बीच का चुनाव है, जिस समय पीड़ित, दुखी, अपमानित, पीडीए के लोग एकजुट हो जाएंगे उसी समय भाजपा का हमेशा के लिए सफाया हो जाएगा। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कई कैमरे तो भाजपा की भक्ति में इतने डूबे हैं कि उन्हें लाल रंग भी भगवा या नारंगी दिखाई देता है। उन्हें भी सब कुछ एकरंगी दिखाई देता है। ऐसे लोग नकारात्मक होते हैं। भाजपा के स्पॉन्सर्ड कैमरे तय करते हैं कि गमछे का रंग क्या है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के हुए चुनाव में भाजपा चोरी, बेईमानी से बाज नहीं आयी। बैलेट बॉक्सों में बिना फोल्ड किए वोट मिले हैं। खुले बैलेट मिले, यह बिना प्रशासन की मदद के नहीं हो सकता है। श्री यादव ने एक बार फिर कहा कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ दिया जाय। आज तकनीकी का समय है। देश के सभी नागरिकों के आधार कार्ड बन गए है। सबका बायोमेट्रिक है। बायोमेट्रिक मशीन को आधार के जरिए वोटर लिस्ट से जोड़कर मतदान कराना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में गरीबों के राशन के लिए पीडीएस योजना की शुरुआत की थी, जिससे गरीबों के राशन में घपलेबाजी को रोका जाय। रतन टाटा जी खुद आए थे और समाजवादी सरकार में इसकी शुरुआत हुई थी। अगर पीडीएस सिस्टम, टीचर की अटेडेंस के लिए बायोमेट्रिक मशीन का प्रयोग किया जाता है तो वोटरलिस्ट को जोड़ने के लिए क्यों नहीं किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि देखा जा रहा है जो भाजपा का सदस्य है उसी का वोट बनाया जा रहा है। उसी को भारत का नागरिक माना जा रहा है। चुनाव में जहां समाजवादी पार्टी समर्थकों का वोट है वहां एक ही मशीन लगायी जाती है लेकिन जहां भाजपा समर्थकों का वोट है वहां ज्यादा मशीन लगायी जाती है, जिससे उनके वोट जल्दी-जल्दी पड़ जाए। सपा समर्थकों के वोट रोकने के लिए नई-नई साजिश और षडयंत्र हो रहा है।5301246.6K
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 27.10.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में बहराइच से लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर नौजवानों ने भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रियों को शुभकामनाएं दी और उनसे 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के लिए काम करने को कहा। बहराईच से लखनऊ की साइकिल यात्रा में सर्वश्री रिंकू यादव, आकाश यादव, अभिषेक, सत्यम कुमार, प्रमोद, रविशंकर, मनीष, सुरेन्द्र कुमार तथा अनुज शामिल थे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता3251325.9K
आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो। @ecisveep @ceoup @OfficeOfDMAgra109259122.2K
"मैं भरोसा दिलाता हूं किसान भाइयों को, समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो 24 घंटे में 162 करोड़ का आपका पेमेंट हो जाएगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी572921.9K32K
"वोट के लिए, लोकतंत्र बचाने के लिए, आधार जोड़कर बायोमेट्रिक क्यों नहीं कर रहे आप? - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी27933509.8K
"ये चुनाव, देश को, संविधान को, लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी337735210.2K
"हमें प्रिपेड पार्टियों से भी सावधान रहना पड़ेगा, उन दलों से भी सावधान रहना पड़ेगा जिनका ओटीपी कहीं और से आता है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी2412454118.6K
"धर्मेंद्र कश्यप जी के आने से पूरे उत्तर प्रदेश में PDA की और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी8653399.6K
"धर्मेंद्र कश्यप जी और उनके साथियों का मैं अपनी और समाजवादी पार्टी की तरफ से बहुत बहुत स्वागत करता हूं।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी99763911.1K
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता - 27/10/20266622238.8K
आगरा खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव को मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिए जाने की शिकायत। संज्ञान ले चुनाव आयोग, मामले की तत्काल जांच कर प्रत्याशी को नियमानुसार प्रवेश दिलाए और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित हो। @ECISVEEP @ceoup @OfficeOfDMAgra139861021.8K
"मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति का नाम 2341 बार दर्ज, चुनाव आयोग और भाजपा कर रहे वोट की डकैती।" – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी11491847.9K- Show more posts










