आज मुजफ्फरपुर स्थित शुभकामना होटल में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह जी के नामांकन समारोह में सम्मिलित होकर उपस्थित शिक्षकगण एवं NDA के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर शिक्षकों के हित, शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखने का अवसर मिला।
शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान, अधिकार और हितों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं प्रभावी प्रयासों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नामांकन समारोह में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का उत्साह और सहभागिता संगठन की मजबूती एवं एकजुटता को दर्शाती है।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद जी, जदयू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा जी, माननीय मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुरेंद्र विवेक जी, माननीय विधायकगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व मंत्रीगण, मेयर श्रीमती निर्मला देवी जी, रालोमो के पदाधिकारीगण, डॉ. डी.एन. सिन्हा जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#TirhutTeachersConstituency #NDA #NDA4Bihar #Muzaffarpur @blsanthosh @BJP4India @BJP4Bihar
@PMOIndia @narendramodi @NitinNabin @AmitShah @HarishD_BJP @samrat4bjp @sanjay_saraogi @bhikhubhaidbjp
33321.1K





























